ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार

किशनगंज में लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, चिटफंड कंपनी बंद कर भागे कर्मचारी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

किशनगंज के हलीम चौक स्थित शुभारंभ चिटफंड कंपनी ने लोन देने के नाम पर सैकड़ों गरीब महिलाओं से 40–50 हजार रुपये तक की ठगी कर फरार हो गई। ऑफिस बंद मिलने पर पीड़ितों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिहार

18-Nov-2025 04:07 PM

By First Bihar

KISHANGANGJ: किशनगंज में एक बार फिर चिटफंड कंपनी की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। हलीम चौक स्थित पावर ग्रिड के सामने मोहम्मद जसीम के मकान में ‘शुभारंभ चिटफंड कंपनी’ के नाम से कार्यालय चलाया जा रहा था। यहां कंपनी के एजेंटों ने सैकड़ों गरीब महिलाओं को आसान लोन दिलाने का झांसा देकर 40–50 हजार रुपये तक जमा करवाए। पैसे स्कैनर अथवा डिजिटल माध्यम से लिए गए, जिसका प्रमाण कई महिलाओं के मोबाइल में मौजूद है।


जैसे-जैसे रकम बढ़ती गई, कंपनी के कर्मचारी अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब पीड़ित महिलाएं और उनके परिजन पैसे वापस लेने या लोन की अगली किस्त जमा करने पहुंचे, तो ऑफिस में ताला लटका हुआ मिला। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी भी की। आक्रोशित भीड़ ने किशनगंज–बहादुरगंज मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।


पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कंपनी ने 1.5 लाख रुपये तक का आसान लोन देने का लालच दिया था और इसके लिए 5–5 हजार रुपये की कई किस्तें जमा करवाई गईं। कई महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए उम्मीद में 40–50 हजार रुपये तक जमा कर दिए। एक महिला पीड़िता ने रोते हुए कहा कि “हम गरीब लोग हैं। पाई-पाई जोड़कर रुपये जमा किए थे। अब न लोन मिला, न हमारे पैसे वापस। बच्चों का मुंह देखने लायक नहीं बचे। विवाद बढ़ता देख टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू की जाएगी।