Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
10-Feb-2021 04:52 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां एक लड़की का शव गेहूं के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है और साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को खेत में फेंका गया है। एक के बाद एक शव के मिलने से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
मंगलवार यानि कल सुबह उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। वही आज वारिसनगर थाना क्षेत्र के सारी पंचायत से एक लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में घास काटने पहुंची महिला की नजर जब शव पर पड़ी देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। छात्र संगठन आइसा ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।