ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में मां-बेटे...

Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अहले सुबह डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है.

23-Jun-2025 07:30 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अहले सुबह डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले गोली मारकर और फिर तेजधार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मां और करीब 35 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और जमीन विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से वर्षों पुराना ज़मीन संबंधी विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायत और थाने में भी शिकायतें हुई थीं।


घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है ताकि हत्या से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें। पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


घटना के बाद से पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस विवाद को गंभीरता से लेती तो शायद यह घटना टल सकती थी।