Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग
25-Jul-2025 10:45 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में कहने को तो 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। शराबबंदी वाले प्रदेश में लोग धड़ल्ले से शराब पी रहे हैं और शराब के नशे में लोगों की जान तक ले रहे हैं। पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल में शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दो मासूम बच्ची की रौंद डाला जिससे उसकी जान चली गयी। वही ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां कलयुगी बाप ने नशे में धुत्त होकर अपने मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी।
मुंह में कपड़ा डालकर गला दबाकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी के दूसरे बेटे को अब डर सता रहा है कि कही उसकी भी हत्या ना हो जाए। उसे भी यह डर सता रहा है कि उसका बाप कही उसकी हत्या ना कर दे। इसलिए वो काफी डरा हुआ है और भाई की मौत से सदमें है। वह पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माग कर रहा है। शराबी हत्यारे बाप को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग वो पुलिस से की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के भाई ने बताया कि उसका बाप हत्यारा है। उसने अब तक तीन लोगों का कत्ल किया है। पहले उसने मेरी मा की हत्या की फिर मेरी दादी को जान से मार डाला अब मेरे छोटे भाई का कत्ल कर दिया है। उसने अभी तक तीन लोगों को मौत के घाट उतारा है। वह अब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार आरोपी संतोष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के परवेली पंचायत की है। जहां एक पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या के बाद उसने दूसरी शादी कर ली है।
बड़े बेटे का आरोप है कि उसका पिता संतोष शर्मा अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है। शराब बंद होने के बावजूद कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन वो शराब नहीं पिया होगा। शराब के नशे में धुत होकर उसने अपने 14 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के मुंह में कपड़ा डालकर गला दबाकर हत्या कर दिया है, परिजन और स्थानीय लोगों के माने तो संतोष ने पहली पत्नी की हत्या के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं जिसे वह देखना नहीं चाहता है। उसने पहली पत्नी और अपनी मां की हत्या भी शराब के नशे में ही किया था और अब अपने 14 साल के पुत्र अमित की हत्या भी कर फरार हो गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट