बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
16-May-2025 08:10 AM
By First Bihar
Ranchi accident : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब महज 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने कार से दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
डिस्टीलरी पुल के पास हुआ हादसा
घटना लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप मिंज के रूप में हुई है, जो सिमडेगा जिले के कुरूदेग गांव के रहने वाले थे। घायल महिला डीएवी नंदराज स्कूल की शिक्षिका प्रीति हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सीखते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, नाबालिग अकेले ही कार सीखने के लिए घर से निकला था। वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और तेज रफ्तार से चलती कार ने पैदल चल रहे प्रदीप और शिक्षिका प्रीति को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुबह 8 बजे इलाज के दौरान प्रदीप मिंज की मौत हो गई।
ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया
मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि नाबालिग ड्राइविंग के दौरान घबरा गया और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार बेकाबू होकर दोनों को टक्कर मार गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, नाबालिग हिरासत में
लालपुर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है कि कार की चाबी उसे कैसे मिली और वह अकेले घर से कैसे निकल गया।
बिना लाइसेंस ड्राइविंग पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर बिना लाइसेंस के नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के गंभीर मुद्दे को उजागर कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर सकती है।