अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Sep-2024 01:26 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को उनका हक देने और सशक्त बनाने की बात करते नहीं थकते हैं लेकिन राज्य की अन्य महिलाओं को छोड़ दें, खुद उनकी पार्टी की महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं। सीतामढ़ी में जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत हुई है। चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि चप्पल की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया। दरिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडाया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सीतामढ़ी में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। बैरगनिया में जेडीयू की महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की सरेआम पिटाई की गई है। इतना ही नहीं महिला जिला अध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया गया है। महिला को इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं है।
महिला सेल की जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दौरान बदमाशों ने महिला सेल की जिलाध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग जिलाध्यक्ष को चोर चोर कहते दिखाई दे रहे हैं हालांकि अभी भी इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया है कि जदयू महिला जिलाध्यक्ष को क्यों पीटा गया है।
महिला कुछ बोलने की हालत में नहीं है। फिलहाल जदयू जिला अध्यक्ष बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ जो परिजन है वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं फिलहाल जदयू के महिला सेल के जिला अध्यक्ष की हुई पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हर काम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।