अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Sep-2022 11:11 AM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण से आई एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश के भी होश उड़ गए। महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बेटी का फोटो वायरल कर दिया गया था। आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया है। जैसे-तैसे मैंने अपनी बच्ची की शादी तय की लेकिन अब वह धमकी दे रहा है कि अगर उसकी शादी कराई तो जान से मार डालेंगे। ये सुनते ही नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फ़ोन लगा दिया।
महिला सहमी हुई नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंच गई और रो-रोकर सीएम नीतीश के सामने अपनी शिकायत रखी। महिला ने बताया कि बेटी के साथ-साथ पूरे परिवार को बदनाम कर दिया गया है। इस घटना के बाद से मेरी बेटी दहशत में है। वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाती है। बड़ी मुश्किल से हमनें उसकी शादी तय की, लेकिन अब भी हमें लगातार गुमराह किया जा रहा है।
पीड़िता की शादी तय हुई तो आरोपी पूरे परिवार को धमकी देने लग गया कि अगर उसकी शादी कराई तो तुमलोगों की खैर नहीं। फिलहाल पूरा परिवार दहशत में है। ये सुनते ही नीतीश कुमार ने डीजीपी को फ़ोन लगाया और कहा कि इस पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए।