ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....

Home / crime / जेल से निकलने के बाद खेला खूनी खेल; एक की हत्या, छह को...

जेल से निकलने के बाद खेला खूनी खेल; एक की हत्या, छह को किया घायल

28-Mar-2020 10:47 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बीती रात वर्चस्व की लड़ाई में एक अधेड़ की पीट पीट कर हत्या कर दी वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसमें घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक है। घायलों को SKMCH से PMCH रेफर कर दिया गया हैं। वहीं गांव में घटना के बाद तनाव है।


बीती रात प्रेम चन्द्र सिंह उर्फ बेलबा के गुट के लोगों पर दूसरे गुट भोनू सिंह के द्वारा घरपर चढ़ कर हमला कर दिया गया जिसमें बेलवा के पिता उपेन्द्र सिंह और भाई हरिचन्द्र सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गये। वहीं बेलबा गुट के ही 50 वर्षीय श्रीविंदे सिंह की हत्या पीट पीट कर कर दी गयी। 50 से अधिक संख्या में आये हमलावरों ने लाठी ठंडे से हमला कर दिया। हत्या के खबर सुनकर पुलिस भी गांव जाने से डरती रहीं जब हमलावर निकल गये तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। वहीं घायलों को SKMCH भेजा गया जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों में उपेन्द्र सिंह और हरिश्चन्द्र सिंह की स्थिति गंभीर बनी है। घटना के बाद गांव में तनाव है।


बता दें कि  चार महीने पहले वर्चस्व की लड़ाई में प्रेम चन्द्र सिंह उर्फ बेलबा और भोनू सिंह  गुट में मारपीट हुई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया गया था। भागने के दौरान पुलिस की राइफल भी वहां गिर गयी थी। बाद भी पुलिस ने राइफल बरामद किया था। तब पुलिसिया कार्रवाई में दोनों गुट से कई लोग जेल गये थे।जेल से आने के बाद दोनों गुटों में तनाव बढ़ता गया। इसी के परिणामस्वरूप कल की घटना को अंजाम दिया गया ।