Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
15-Jul-2021 07:05 AM
PATNA : शातिर जालसाजों के निशाने पर बेरोजगार हैं। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक बड़ी एयरलाइंस कंपनी और दूसरी एयरपोर्ट सिस्टम को संचालित करने वाली इकाई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का यह मामला पहली बार सामने आया है। हद तो यह है कि शातिर जालसाजों ने पीड़ितों को ऑफर लेटर भी भेज दिया है।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शातिरों ने ट्रेनिंग के नाम पर पांच हजार की डिमांड कर दी। कई अभ्यर्थी को एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया कोलकाता एयरपोर्ट के पैड पर सेलेक्शन लेटर भेज दिया गया था। एक लेटर में सूरत एयरपोर्ट पर योगदान देने का जिक्र है तो दूसरे अभ्यर्थी को पटना एयरपोर्ट पर। मामला सामने आने के बाद पटना एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश नेगी ने फर्जी लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सचेत किया है। भूपेश नेगी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया की बहाली की जानकारी उसकी वेबसाइट पर रहती है। अथॉरिटी प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन के लिए रकम नहीं लेती है। इंडिगो एयरलाइंस में पटना एयरपोर्ट असिस्टेंट सुपरवाइजर पद बहाली के नाम पर ठगी का मामला है। अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भेजा गया है। उसमें उनका मानदेय 20500 लिखा है। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर एसएम कुरैश हुसैन ने कहा कि उन्होंने ऐसे फर्जीवाड़े की जानकारी एथिक्स विभाग को भेजी है।
इस फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद पटना एयरपोर्ट पर भी बुधवार को हड़कंप की स्थिति रही है। अब एयरपोर्ट प्रबंधन इस बात की जानकारी साझा करने में जुट गया है कि लोग जालसाजों से सावधान रहें।