ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / crime / हाफ पैंट में विधानसभा पहुंचने वाले विधायक का एक और वीडियो वायरल, हाथी...

हाफ पैंट में विधानसभा पहुंचने वाले विधायक का एक और वीडियो वायरल, हाथी पर बैठकर कर रहे हवाई फायरिंग

29-Aug-2022 11:58 AM

PASCHIMI CHAMPARAN: मामला पश्चिमी चंपारण का है, जहां लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी हाथी पर बैठकर हवाई फायरिंग कर रहे हैं। केवल विधायक ही नहीं, बल्कि उनके बॉडीगार्ड भी हाथी पर बैठे हुए हैं। बॉडीगार्ड विधायक को रायफल थमा रहे हैं, जिसके बाद विनय बिहारी ने हवाई फायरिंग कर दी। 



वीडियो योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां के खेल के मैदान में कंस वध मेले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ विधायक विनय बिहारी हाथी पर सवार होकर कंस वध मेला देखने पहुंचे थे और हाथी पर बैठकर वह हवाई फायरिंग करने लगे। हवाई फायरिंग के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 



जब एसडीपीओ मुकुल परिमल से इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्नेहोंने साफ़ तौर पर ये बात कही कि वायरल वीडियो के बारे में उन्जाहें अधिक जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। वहीं, विधायक विनय बिहारी ने बताया कि पूर्वजों के जमाने से कंस वध मेले का आयोजन हो रहा है। इस पूजा में हथियारों की पूजा होती है। उनका ये भी कहना है कि हवाई फायरिंग इस मेले की एक परंपरा है। इसका वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।