बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता
18-Nov-2020 01:11 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली ब्लाक मुख्यालय के पास की है, जहां नाले के कारोबारी का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बैकुंठपुर ब्लाक मुख्यालय के पास जमकर बवाल काटा.
बताया जा रहा है कि 32 साल के कपड़ा कारोबारी संजीत कुमार गुप्ता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया. संजीत बैकुंठपुर के सिरसा निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता का पुत्र था. संजीत का बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में रेडीमेड कपडे का दुकान है. वह सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. लेकिन वह रास्ते से ही गायब हो गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक उनलोगों ने अपने लापता भाई की रातभर तलाश की पर कोई पता नहीं चला. जिसके बाद 17 नवम्बर को लापता होने की सुचना एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी गयी और बैकुंठपुर में व्यवसायी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामला दर्ज के होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी.बुधवार को कारोबारी का शव ब्लाक मुख्यालय के समीप नाले में मिला. जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस के द्वारा हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओ पर जांच की जा रही है. वहीं कारोबारी का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है.