Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
02-Jan-2026 01:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज से इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लड़कों को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनरेश नगर, हजियापुर खाड़ स्थित हैप्पी अपार्टमेंट के चौधरी टोला इलाके में कुछ साइबर अपराधी एकत्र होकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरेंद्र कुमार और राहुल कुमार नामक दो सायबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके साथ मौजूद दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 1 टैबलेट बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सायबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी कॉलिंग में किया जा रहा था।
मामले की जानकारी देते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सायबर अपराध के एक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई सायबर मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
डीएसपी ने बताया कि बरामद किए गए उपकरणों की भी जांच की जा रही है कि वे चोरी के हैं या सायबर ठगी के लिए अन्य स्थानों से जुटाए गए हैं। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में नगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है, जबकि साइबर थाना में भी केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर गिरोह के तार किन-किन जिलों या राज्यों से जुड़े हैं और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।
फिलहाल गोपालगंज पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट- नमे नारायण मिश्रा, गोपालगंज