बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
15-May-2025 05:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे रिटायर्ड चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पंचफेडा गांव की है।
मृतक रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड चौकीदार की निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर ही सो गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी। रिटायर्ड चौकीदार का एक हाथ भी टूटा हुआ पाया गया है।
मीरगंज थाने की पुलिस एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। वही इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।