ब्रेकिंग न्यूज़

चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी

Crime News: लुटेरी दुल्हन के कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे, 7 महीने में की 25 शादियां; दिलचस्प है कहानी

Crime News: उत्तर प्रदेश की एक लुटेरी दुल्हन के कारनामे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे. लुटेरी दुल्हन ने सात महीने में न सिर्फ 25 शादियां की बल्कि मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक लोगों को चूना लगाया.

Crime News

22-May-2025 04:48 PM

By FIRST BIHAR

Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर एक गैंग बनाया और शादी के ऐप्स के जरिए 7 महीने में 25 शादियां कर कई लोगों से ठगी की। राजस्थान पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है, हालांकि महराजगंज पुलिस को अब तक इसकी जानकारी नहीं है।


जानकारी के अनुसार, 2018 में कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक की शादी नौतनवा क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों गांव में रहने लगे लेकिन युवती के व्यवहार से परेशान होकर ससुराल वालों ने उसे अलग कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी गांव के पास एक खाली मकान में रहने लगे। वर्ष 2021 में दोनों बिना किसी को बताए अपनी बेटी को छोड़कर बेटा लेकर गांव से गायब हो गए।


बताया जा रहा है कि दोनों ने भोपाल को अपना ठिकाना बनाया और वहीं एक छह सदस्यीय ठग गिरोह तैयार किया। यह गिरोह अविवाहित युवकों को शादी के झांसे में लेकर उनसे पैसे वसूलता और फिर शादी के कुछ ही दिनों बाद नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो जाता। युवती ने अब तक 25 शादियां की हैं। 3 मई को राजस्थान के मान टाउन निवासी विष्णु शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि खंडवा निवासी एक जानकार ने उसे शादी कराने के नाम पर भोपाल की एक युवती की फोटो दिखाई। 


सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के जरिए दो लाख रुपये लेकर शादी कराई गई। लेकिन शादी के तीन दिन बाद युवती घर से कैश, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद राजस्थान पुलिस ने फर्जी शादी गैंग को पकड़ने की योजना बनाई। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर युवती से संपर्क कराया गया, जबकि दूसरी टीम ने भोपाल में मुखबिरों की मदद से दबिश देकर युवती को गिरफ्तार कर लिया।