Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
10-Feb-2021 01:46 PM
By NIRAJ
SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। सूबे में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इस यहां तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सहरसा के मसौमात पोखर के पास की है जहां घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने जबरन एक विवाहिता का अपहरण कर लिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के भाई की जमकर पिटाई कर दी। वही इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी कर दी जिससे महिला के भाई के बांह में गोली जा लगी। घायल ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
दरअसल पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर के वार्ड संख्या 22 का है। जहां देर रात सोयी महिला से मिलने पहुंचे शख्स को परिजनों ने बंधक बना लिया। लेकिन तभी मोबाइल पर देवाशीष नामक इस शख्स ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। जिसके बाद करीब 25 की संख्या में आएं बदमाशों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर में घूसकर महिला का जबरन अपहरण कर लिया। बदमाशों ने इस दौरान बंधक बनाए गए देवाशीष को परिजनों से छुड़ाया। अपराधियों की गोली से महिला का भाई ऋतिक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनीषा की शादी तीन माह पहले सिमरी बख्तियारपुर में हुई थी। बीए की परीक्षा देने के लिए मनीषा अपने मायके आई हुई थी तभी देवाशीष ने उससे मिलने की कोशिश की। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। वही पीड़ित परिजन महिला की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।