मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
06-Jun-2022 09:29 AM
PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां अपराध हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। वहीं पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। पटना के पालीगंज के सिगोड़ी थाना इलाके के धोखहरा गांव में बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर के आंगन में सो रहे युवक की हत्या कर दी है।
इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम कुमार रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में सोने चला गया था। जब सुबह परिवार वाले वहां गए तो देखा उत्तम मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तम के शरीर पर कई जगह निशान हैं। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है।
सिगोड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन में बाद ही पता चलेगा की युवक की हत्या हुई है या नहीं। फिलहाल, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।