खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Apr-2021 08:12 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : गया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पंचायत चुनाव के ऐलान में अभी वक्त है लेकिन इसके लिए अभी से ग्रामीण इलाकों में दबंगई दिखाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मामला गया के वजीरगंज का है जहां एक महादलित युवक को दबंगों ने पेशाब पिलवाया फिर थूक चटवायी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां पंचायत के दोयुना गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महादलित युवक को गांव के ही कुछ दबंग लोग शर्मनाक तरीके से प्रताड़ित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया और उसके समर्थक इस युवक से दूसरे का थूक चटवा रहै है। वीडियो में थूक चटवाने के बाद युवक से उठक बैठक भी कराया गया है। युवक का कसूर केवल इतना है कि उसने पूर्व मुखिया का साथ आगामी पंचायत चुनाव में साथ देने से इनकार कर दिया था।
महादलित युवक के इस रुख से नाराज पूर्व मुखिया के समर्थकों ने एक कमरे में युवक को बंद कर दिया गया। उसके बाद पूर्व मुखिया ने कहा कि पंचायत चुनाव आने वाला है तो चुनाव प्रचार मेरा करो। जब युवक ने इनकार कर दिया तो पहले उसे पेशाब पिलवाया फिर जमीन पर दूसरे का थूक चटवाया गया। इतने से भी जी नही भरा तो उठक बैठक भी करवाया गया। इस पूरी घटना का पूर्व मुखिया समर्थकों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो 7 अप्रैल का बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक के परिजनों को भी धमकी दी गयी है। धमकी के बाद पीड़ित युवक मनोज कुमार गांव छोड़कर चला गया है। पीड़ित मनोज कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी आपबीती सुनाई है। मनोज के मुताबिक अगर उसे इंसाफ नही मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पूरे मामले पर गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।