मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
10-Jan-2023 08:53 AM
GAYA : बिहार में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही हो लेकिन अपराध की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। गया का तापमान बिहार में सबसे नीचे गिरा हुआ है लेकिन हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच अपराधियों ने एक कारोबारी को यहां गोली मार दी है। बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक हार्डवेयर कारोबारी की हत्या अपराधियों ने कर दी।
घटना के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गया के डेल्हा थाना इलाके में इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। यहां बाला अपार्टमेंट के पास हार्डवेयर कारोबारी आमोद कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। आमोद के पास पैसों भरा बैग भी था लेकिन अपराधियों ने उसे नहीं लूटा। हत्या के मकसद को लेकर इसी वजह से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आमोद हार्डवेयर का कारोबार करते थे और बीती रात दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। अपराधियों की पिस्टल भी मौके से बरामद की गई है। संभवतः हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी उसे वहीं छोड़कर चले गए थे।
अमोद कुमार की दुकान छोटकी नवादा स्थित कुष्ठ आश्रम के पास है और वह अपने कारोबार के अलावा बाकी बातों से मतलब भी नहीं रखते थे। आमोद की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।