बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
22-Feb-2024 08:23 PM
By First Bihar
PURNEA: अब बात फर्स्ट बिहार की खबर की करते हैं जिसका एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। दरअसल कल हमने दिखाया था कि कैसे महिला दारोगा ने घूस लेने का हाईटैक टेक्निक अपनाया था। पीड़िता से घूस की रकम कैश में ना लेकर महिला दारोगा ने सीएसपी सेंटर के संचालक के अकाउंट पर मंगवाया था। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गयी। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि उक्त महिला दारोगा अन्नु को सस्पेंड कर दिया गया है।
दारोगा अन्नु कुमारी पीड़ित महिला के केस की आईओ थी। नेपाल की रहने वाली महिला से उसने ऑनलाईन घूस लिया था। पीड़िता के पास महिला दारोगा के खिलाफ कई सबूत थे जिसे उसने जांच टीम को उपलब्ध कराया। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी दारोगा अन्नु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि ये आए दिन पकड़े भी जा रहे हैं इन पर कार्रवाई भी हो रही है इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन कर्मचारियों को सरकार मोटी सैलरी देती है लेकिन इतने पैसे से भी इनका पेट नहीं भरता और शायद इसीलिए ये रिश्वत लेने का रास्ता अख्तियार करते हैं। अब घूस लेने का नया-नया तरीका भी इजाद कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि घूस की रकम आसानी से मिल जाए और किसी को कानों कान भनक तक ना लगे।
घूसखोर अब हाईटैक हो गये हैं और टेक्नोलॉजी का उपयोग रिश्वत लेने में कर रहे हैं। बात पूर्णिया जिले की ही ले लीजिए जहां एक महिला दारोगा पर घूस लेने का आरोप एक महिला ने लगाया। पीड़िता का आरोप था कि केस में कार्रवाई करने के एवज में उससे घूस मांगा गया। घूस की रकम डगरुआ स्थित एक सीएसपी केंद्र के संचालक के खाते में मंगवाया गया।
पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। नेपाल से ही उसने सीएसपी केंद्र में घूस की रकम डाली थी। मामला सामने आने के बाद पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जांच के आदेश दिये हैं। सदर डीएसपी पुष्कर कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी के आदेश के बाद डीएसपी ने मामले की छानबीन शुरू की और जांच रिपोर्ट एसपी को सुपुर्द किया। जिसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला दारोगा को सस्पेंड किया।
पीड़िता ने बताया था कि पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी रामबाग निवासी युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया और दूसरी लड़की से उसने शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो वो नेपाल से पूर्णिया युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंच गयी। सदर थाना में तैनात महिला एसआई अन्नू कुमारी को आईओ बनाया गया।
अन्नू को इस केस की जांच का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन दारोगा अन्नू पीड़िता से कार्रवाई के नाम पर पैसे की मांग करने लगी। पीड़िता के पास महिला दारोगा से बातचीत का रिकॉर्डिंग, वाट्सएप चेंटिंग और पे फोन पर दिये गये पैसे का सबूत है। इस बात का भी प्रमाण है कि महिला दारोगा ने सीएसपी संचालक खुर्शीद के एकाउंट में पैसे मंगवाये थे।
हालांकि सीएसपी संचालक खुर्शीद का कहना है कि थाने के ड्राइवर विकास के कहने पर उसने अपने खाते में पैसे मंगवाये। बता दें कि महिला दारोगा अन्नू पहले भी विवादों में रही है। उसके कारनामों के कई ऑडियो पूर्व में भी वायरल हो चुका हैं। इस बार सारे सबुत महिला दारोगा के खिलाफ थे जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई की। एसआई अन्नु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की इस कार्रवाई के बाद अन्य पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।

