ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Teacher News: पुलिस की गिरफ्त में आया बिहार का शातिर शिक्षक, 11...

Bihar Teacher News: पुलिस की गिरफ्त में आया बिहार का शातिर शिक्षक, 11 साल से कर रहा था यह गलत काम

Bihar Teacher News: बिहार के मोहनिया प्रखंड के मिडिल स्कूल बघिनी में 11 साल से पढ़ा रहे शिक्षक अविनाश कुमार को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।

19-Jun-2025 02:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार के मोहनिया प्रखंड के मिडिल स्कूल बघिनी में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पढ़ा रहे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम अविनाश कुमार है, जो पिछले 11 वर्षों से इस स्कूल में बतौर शिक्षक सेवा दे रहा था।


अविनाश कुमार, बघिनी कला गांव का निवासी है और उसने सिक्किम विश्वविद्यालय, गंगटोक से जारी एक शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जो जांच में फर्जी पाया गया। वह वर्ष 2014 से मिडिल स्कूल बघिनी में कार्यरत था और अब तक सैकड़ों बच्चों को पढ़ा चुका है।


इस मामले में मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि बघिनी कला से एक शिक्षक की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निगरानी विभाग ने जांच की सिफारिश की थी और उसी के आधार पर एक केस दर्ज किया गया।


पुलिस द्वारा प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने पर वह जाली निकला, जिसके आधार पर अविनाश कुमार की गिरफ्तारी की गई। फिलहाल यह मामला निगरानी विभाग के अधीन है और अब वही यह तय करेगा कि आगे की कानूनी कार्रवाई किस प्रकार होगी।