पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
25-Jun-2025 04:03 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) से आ रही है। जहां पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लग गई। मरीन ड्राइव पर इनकाउंटर से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने एक अन्य अपराधी को अरेस्ट कियाा है जबकि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।
जिस अपराधी को पुलिस ने दबोचा है, वो व्हाइट रंग का शर्ट पहन रखा था। उसके पैर से रक्त स्त्राव हो रहा था तब पैर में गमछा बांधकर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मदा रजा है। जो शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद रजा कई हत्याकांड का आरोपी है। वह दो हत्या के केस में वांटेड था। उसे पकड़कर लाया जा रहा था। उसके पैंट में एक हथियार था, वह गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगा। एसटीएफ ने अपने बचाव में गोली चलाई जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गयी और एसटीएफ का दो जवान घायल हो गया है। घायल एसटीएफ जवानों और बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर कांड दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
बता दें कि पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके में 4 अप्रैल को शाहनवाज नाम के युवक की कोर्ट जाते समय गंगा पथ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने शाहनवाज पर गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में शाहनवाज को PMCH ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद रजा शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है। मोहम्मद रजा दो हत्याकांड का वांटेड है। पुलिस की टीम ने उसे पटना सिटी से दबोचा था। जो पटना सिटी के आलमगंज इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद मरीन ड्राइव से उसे पटना लाया जा रहा था। तभी वह पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने लगा और पिस्टल से फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इस दौरान एसटीएफ का दो जवान भी घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।





