मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
23-May-2025 05:23 PM
By FIRST BIHAR
Encounter in Patna: बड़ी खबर राजधानी पटना के बिक्रम से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल और गोली बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। बिक्रम के निसरपुरा गांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक पर सवार छह युवक पुलिस को देख भागने लगे। इनमें से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारकर काबू में कर लिया, जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
पटना पश्चिम सिटी एसपी शरथ आर. एस. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 2 मैगजीन, 2 मोबाइल फोन और 2 बाइक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहटा निवासी अंकित कुमार, परसा बाजार निवासी जितेंद्र कुमार, खगौल निवासी सोनू कुमार, फुलवारीशरीफ निवासी शुभम उर्फ रेयांश कुमार, बिहटा के रहने वाले ऋतिक कुमार यादव उर्फ सुजीत कुमार और बिक्रम निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है।
अपराध का लंबा इतिहास
पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार को छोड़कर बाकी पांच अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ये लोग हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में पता चला कि ये सभी एक संगठित गैंग बनाकर काम करते थे और लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को संदेह है कि इनका नेटवर्क जेल से भी संचालित हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।