ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / सारण: एकमा में बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली, पटना में ऑपरेशन...

सारण: एकमा में बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली, पटना में ऑपरेशन कर निकाली गई गोली

बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बिजली मिस्त्री को गोली मार दी। घायल को पटना ले जाकर ऑपरेशन के बाद बुलेट निकाली गई। पुलिस जांच में जुटी है।

25-Jun-2025 10:43 PM

By First Bihar

SARAN: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि बिजली मिस्त्री तक को नहीं छोड़ रहे हैं। सारण के एकमा में बिजली मिस्त्री को गोली मारी गई। गोली लगने से घायल बिजली मिस्त्री को आनन-फानन में पटना ले जाया गया जहां के निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद गोली को निकाला गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बिजली मिस्त्री को गोली मार दी। घटना एकमा के भुईली गंडक नहर के पास हुई, जहां बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर बुलेट निकाली गई। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमडाढ़ी मरवट गांव निवासी दूधनाथ यादव का पुत्र गुड्डु यादव (बिजली मिस्त्री) रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह भी अपने घर से बाइक से काम पर जा रहा था। जैसे ही वह गंडक नहर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके सीने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ पड़ा है। ग्रामीणों ने तुरंत उसे एकमा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एस. कुमार ने तत्काल ऑपरेशन कर युवक के सीने से बुलेट को निकाल दिया। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और अब घायल की स्थिति सामान्य है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में हुआ है और डॉक्टरों ने बुलेट निकाल दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।