अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
12-Mar-2021 07:34 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक खड़ा करने को लेकर DSP के ड्राइवर की एक सिपाही ने पिटाई कर दी। यही नहीं राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दे दी। इतने से भी मन नहीं भरा तब युवकों से सादे कागज पर यह लिखवाया गया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई हैै। तब जाकर डीएसपी के ड्राइवर को छोड़ा गया। सिपाही पर पिटाई का आरोप लगाते हुए ड्राइवर ने कार्रवाई की मांग की। वही औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।
कोर्ट परिसर में बाइक लगाने को लेकर दो युवक और पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गये। इस दौरान सिपाही ने युवकों की पिटाई कर दी। यही नहीं पिटाई के दौरान अपनी राइफल तानते हुए युवकों को जान से मारने की धमकी दे दी। हालांकि इस दौरान किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया। दोनों युवकों ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जिन युवकों की पिटाई की गई उसमें एक युवक इमामगंज डीएसपी का ड्राइवर है। ऐसे में पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के कर्मचारी की पिटाई कर दी। डीएसपी के ड्राइवर ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद औरंगाबाद एसपी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया।