Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
07-Feb-2020 11:17 AM
ARARIYA: उधार नहीं चुकाने पर एक युवक ने अपने दोस्त के बीवी-बच्चों को ही बंधक बना लिया. हैरान कर देने वाली ये ख़बर अररिया की है. पीड़ित महिला और उसका पति गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के रहने वाले हैं. सत्येंद्र मेहता दिल्ली में मजदूरी करता था, जहां वो बिहार के अररिया निवासी साजिद के साथ रहता था.
सत्येंद्र ने अपनी पत्नी ललिता और अपने बच्चों को भी दिल्ली अपने साथ रहने के लिए बुला लिया. एक दिन सत्येंद्र ने अपने दोस्त साजिद से 40 हजार रुपये उधार लिए. साजिद एक दिन अपने घर अररिया जा रहा था, इसी दौरान सत्येंद्र ने भी अपने बीवी-बच्चों को उसके साथ घर भेज दिया. उसने अपने दोस्त से कहा कि वो उसकी पत्नी और बच्चों को उत्तर प्रदेश के विंढमगंज रेलवे स्टेशन तक छोड़ दे. लेकिन साजिद विंढमगंज में उतारने की बजाय अपने दोस्त की बीवी-बच्चों को जबरन अपने साथ अररिया ले गया. 40 हजार रुपये उधार नहीं चुकाने के कारण साजिद ने दोस्त की बीवी-बच्चों को बंधक बना लिया.
इस मामले की ख़बर पीड़िता ने किसी तरह अपने परिवार वालाों को दी. जिसके बाद महिला के परिवारवाले पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने एक टीम का गठन करके ललिता और उसके दोनों बच्चों को रेस्क्यू करके छुड़ा लिया. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया.