ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar news: डॉक्टर की पिटाई का मामला: तेजस्वी बोले– “बिहार में हालात तालिबान...

Bihar news: डॉक्टर की पिटाई का मामला: तेजस्वी बोले– “बिहार में हालात तालिबान से भी बदतर”

Bihar news: एक ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर आरोप है कि वह एक महिला के इलाज के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि महिला का कहना है कि डॉक्टर ने रेप केस में उसकी मदद की थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

04-Jun-2025 02:27 PM

By First Bihar

Bihar news: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गया जिले में एक ग्रामीण डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि डॉक्टर सिर्फ एक रेप पीड़िता की मदद करने गए थे, लेकिन भीड़ ने उन्हें पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर खून से लथपथ कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की एनडीए सरकार 20 सालों में कानून व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल रही है। पुलिस, प्रशासन अपराध रोकने में असमर्थ है और लोग कानून हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है और अधिकारी लूट में मस्त हैं।


क्या है पूरा मामला?

यह घटना गया जिले के फतेहपुर प्रखंड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में एक महिला का इलाज करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और आरोप लगाया कि डॉक्टर के महिला से गलत संबंध हैं। लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया और फिर उन्हें पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। हालांकि, पीड़ित महिला ने डॉक्टर का समर्थन करते हुए कहा है कि डॉक्टर साहब ने मेरे साथ हुए रेप मामले में मेरी मदद की थी, इसी वजह से उन्हें मारा गया है।


पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को छुड़ाकर इलाज के लिए फतेहपुर सीएचसी भेजा। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें गया रेफर कर दिया गया। गुरपा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर जांच कर रही है और शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।