ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / crime / दो प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने तीसरे प्रेमी की कर दी हत्या,...

दो प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने तीसरे प्रेमी की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

01-Aug-2022 01:52 PM

PURNEA: कोई भी प्रेम कहानी अगर लव ट्रायंगल में बदल जाए तो उसका अंजाम बुरा ही होता है। लेकिन बिहार के पूर्णिया में एक प्रेमिका ने अपने दो प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे प्रेमी की हत्या कर दी। घटना लगभग 10 दिन पहले की है, जिसका पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। पिछले दिनों अनिल साह नाम के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। मरंगा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें प्रेमिका गंगा सोरेन, प्रेमी अंशुल और अजमल शामिल है। 



मामले को लेकर सदर SDPO सुरेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि 18 जुलाई को मरंगा थाना के हरदा पुल के पास अनिल साह का शव पाया गया था। लाश को देखकर बताया जा सकता था की उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। उसका गला और दोनों हाथ कटा हुआ था। मामले के पीछे प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ है।  दरअसल गंगा सोरेन का मृतक अनिल साह, अंशुल और अजमल तीनों के साथ अफेयर था। अंशुल और अजमल को अनिल से दुश्मनी सी हो गई थी, जिसके बाद प्रेमिका गंगा सोरेन, अंशुल और अजमल ने प्रेमी अनिल साह को धोखे से बुला लिया। 



उन्होंने अनिल साह का गला दबा दिया और बाद में उसका गला रेतकर हाथ-पैर काट दिए। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमिका गंगा सोरेन, प्रेमी अजमल और अंशुल को धर-दबोचा है। साथ ही पुलिस ने हथियार, बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किया है।