खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Oct-2022 11:09 AM
DARBHANGA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने कानून की पोल खोलकर रख दी है। शहर के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के परिसर में शराब बरामद हुई है। मामला हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि शराब की बोतलें बॉयज हॉस्टल की मेस से बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान डीएमसीएच के एमडीएच बॉयज हॉस्टल से सटे मेस में विदेशी शराब की 27 बोतल बरामद की गई। कारवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को धर-दबोचा। दोनों लोग शराब के कारोबारी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान बहादुरपुर थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले मेस संचालक सुरेश मंडल और उसके पुत्र विक्की मंडल के रूप में की गई है।
इस खबर को सुनकर लोग काफी हैरान हैं। उनका कहना है कि अगर बिहार के डॉक्टर्स ही चोरी छिपे शराब पिएंगे तो अन्य लोगों का क्या होगा। इस खबर ने सरकार के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है।