Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
28-Apr-2020 07:41 AM
PATNA : लॉकडाउन में दारोगा बाबू शराब खरीदते कैमरे में कैद हो गये। दारोगा बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी दारोगा फरार हो गया है कि जबकि दारागो के साथ मौजूद चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बांका से सामने आ रहा है।
बांका थाना के एक दरोगा का वीडियो शराब खरीदते हुए वायरल हुआ है। वीडियो जब उत्पाद विभाग के हाथ लगा तो लगे हाथ विभाग ने इसे एसपी को शेयर कर दिया। वीडियो में दरोगा के साथ एक चौकीदार भी बताया जाता है । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी चौकीदार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि दरोगा फरार बताया जाता है ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बांका थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रामप्रीत पासवान बांका थाना के ही एक चौकीदार के साथ सोमवार की शाम समुखियामोड़ मैदान के पास शराब खरीद रहा था। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इस बीच दरोगा को पकड़ा भी लेकिन हुआ लोगों से हाथ छुड़ा कर भाग निकला।
वीडियो एसपी के हाथ लगा। इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने उक्त चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दारोगा रामप्रीत पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।