ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के होटल में मटन की जगह कस्टमर को परोस...

Bihar Crime News: बिहार के होटल में मटन की जगह कस्टमर को परोस दिया बीफ बिरयानी, हुआ ऐसा बवाल कि बुलानी पड़ी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बिरयानी को लेकर होटल संचालक और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई. बात इतनी बढ़ गई कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.

27-May-2025 03:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसने के विवाद के बाद एक होटल में ग्राहक और कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित एक होटल स्पार्की में घटी, जहां मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ मटन बिरयानी खाने पहुंचे थे।


ग्राहक का आरोप है कि उसने मटन बिरयानी ऑर्डर की थी लेकिन उसे गलती से बीफ बिरयानी परोसी गई। जब राशिद ने होटल स्टाफ से शिकायत की, तो मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। राशिद ने बिना खाना खाए बिल चुका दिया और घटना की जानकारी मब्बी थाना पुलिस को दी।


पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है और मामले की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मो. राशिद की ओर से होटल के स्टाफ सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जिशान, तुफैल खान समेत करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


दूसरी ओर, होटल कर्मचारी मो. तुफैल ने भी राशिद और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि होटल में पहले भी खाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही है। पुलिस का कहना है कि होटल में लगे CCTV कैमरों की जांच से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।