खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Apr-2021 09:59 AM
ARRAH: बालू से जुड़ी ब्रॉडसन कंपनी के कर्मचारियों पर बदमाशों ने पथराव किया और इस दौरान फायरिंग भी की। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिग होम में एडमिट कराया गया वही चार लोग भी घायल हो गये। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा बैरियर के पास की है।
अपराधियों ने कंपनी के कर्मचारियों पर हमला क्यों किया यह अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान हंगामा कर रहे बदमाश पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गये।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।