ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / कोचिंग सेंंटर में पथराव और मारपीट के बाद फायरिंग, संचालक सहित 2 घायल,...

कोचिंग सेंंटर में पथराव और मारपीट के बाद फायरिंग, संचालक सहित 2 घायल, बदमाशों की करतूत CCTV में हुई कैद

10-Mar-2021 12:24 PM

By PRANAY RAJ

NALANDA:  कोचिंग सेंटर पर बदमाशों ने जमकर पथराव किया और हंगामा मचाया। इस दौरान कोचिंग परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पथराव और मारपीट की इस घटना में कोचिंग संचालक अनीश कुमार और उसका भाई निशांत घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है जिसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

news image

नालदा के लहेरी थाना क्षेत्र के मछली मंडी के पास आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बदमाशों ने एक कोचिंग सेंटर पर जमकर पथराव कर दिया। जिससे कोचिंग संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एपेक्स क्लासेज नामक कोचिंग में एक शख्स पढ़ाई के दौरान अक्सर छात्राओं के साथ छेड़खानी किया करता था युवक की इस हरकत से परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत कोचिंग संचालक से की थी।

news image

आज जब वह युवक कोचिंग पहुंचा तब संचालक ने कहा कि कोचिंग में आपका व्यवहार सही नहीं है इसलिए आपका एडमिशन हम नहीं लेगे। इतना सुनते ही वह आगबबूला हो गया और कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों के साथ कोचिंग पहुंच पथराव शुरू कर दिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कोचिंग संचासक अनीश और उसका भाई निशांत घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

news image


 इस दौरान दहशत फैलाने के उद्धेश्य से बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि बदमाशों की पूरी करतूत कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।  

 

news image