ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार

Home / crime / छपरा हिंसा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 8 फरवरी तक इंटरनेट को...

छपरा हिंसा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 8 फरवरी तक इंटरनेट को किया बैन

06-Feb-2023 04:17 PM

By First Bihar

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले में मामले में युवकों की पिटाई और मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण आज वहां धारा 144 लागू किया गया था लेकिन अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्णय लिया है कि जिले में इन्टरनेट सेवा बंद रहेगी. जो आज से 8 फरवरी तक लागु रहेगा.



दरअसल, बिहार के छपरा में रविवार को छपरा के मुबारकपुर में मुखिया पति और उनके समर्थकों ने तीन युवकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। जिसमें से एक युवक अमितेश की मौत हो गई थी। बाकी दोनों युवक पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवक की मौत से नाराज घर वालों ने जमकर तोड़फोड़ की और आरोपी के घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। लोगों ने इस मामले में आरोपी मुखिया सहित उसके आस पास के घरों में भी आग लगा दी गई। जिसके बाद गांव के सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद अब इस मामले में मौके की नजाकत को देखते हुए फिलहाल वहां धारा 144 लगाई गई है।


बताया जा रहा है कि,सारण एसपी गौरव मंगला भी घटना के बाद मुबारकपुर गांव में काफी देर तक डेरा डाले हुए थे। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तेजी से छापेमारी कर रही है। मुखिया पति विजय यादव और उसके समर्थकों पर अमितेश की लिंचिंग कर हत्या का आरोप है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर मांझी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पांच नामजद और 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है।