ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला यह इलाका, दो लोगों को लगी...

Bihar Crime News: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला यह इलाका, दो लोगों को लगी गोली; बिहार में क्या हो रहा है?

Bihar Crime News: बिहार के सोनपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

25-May-2025 04:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं बावजूद पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। सारण के सोनपुर से एक और हिंसक वारदात सामने आई है। 


सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई और आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 


इस घटना से गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुधैला के भदई दास के पुत्र अशोक राम की दाहिनी जांघ में दो गोलियां लगी हैं, जबकि शाहपुर गांव के चंद्रबली सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह की पीठ में एक गोली लगी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजनंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। 


गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस कैंप कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव के राजेश राम की बेटी की शादी थी। दरवाजा लगते समय किसी बात पर विवाद हुआ था, जो रविवार को दो पक्षों के बीच भीषण संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।