ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / crime / छात्रा के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में मिली...

छात्रा के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में मिली पीड़िता

06-Jun-2022 09:56 AM

VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां चार मनचले लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। छात्रा को अकेला देख उसे गाड़ी में जबरन बैठकर सुनसान इलाके में ले गए। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 


प्राथमिकी में बताया गया है कि चार जून की दोपहर बच्ची घर के पास ही बरगद के पेड़ के पास टहल रही थी। इसी दौरान समय शंभू सिंह का बेटा आदित्य सिंह, लक्ष्मण सिंह और उसका तीन अन्य साथी सभी ने छात्रा को जबरदस्ती छोटा पिकअप वैन मैं बैठा कर लेकर भाग गए। उस समय छात्रा के पिता अपने काम पर थे और मां घर में सो रही थी। जब वो सोकर उठी तब बच्ची को घर पर नहीं देखकर खोजना शुरू कर दी।


इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तकिया टोला के पास सुनसान जगह पर पुल के पास गाछी में छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। इसके बाद बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से घर लाया गया। होश में आने पर बच्ची ने सारी बाद मां को बताई। उसने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया गया है। 


जिसके बाद इस घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।