पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
03-Jun-2025 07:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना छपरा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से जान ले ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट के पास की है।
दरअसल, छपरा नगर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास अज्ञात अपराधियों ने एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिशन रोड निवासी राजू श्रीवास्तव के बेटे अभिजीत श्रीवास्तव के रूप में की गई है, जिसने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की थी।
परिजनों के अनुसार, अभिजीत घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। कुछ देर बाद राहगीरों ने सूचना दी कि सीढ़ी घाट के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।