पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
21-Jun-2025 09:06 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: कटिहार से आए एक चोर गिरोह ने जमुई जिले के चकाई बाजार में दिनदहाड़े डिक्की तोड़कर 5 लाख रुपये की चोरी की, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने मात्र एक घंटे में इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उरवा गांव के व्यवसायी रोहित राय ने शुक्रवार को स्थानीय एसबीआई शाखा से पांच लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने राशि को पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ बैग में रखा और अपनी बाइक की डिक्की में बंद कर बाजार में सब्जी खरीदने चले गए।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने डिक्की का लॉक तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की गई पूरी राशि, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और एक झोला बरामद हुआ है, जिसमें कपड़े भी थे। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य कपड़े बदलकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसके अलावा, चोरी की घटना में प्रयुक्त काली रंग की अपाची बाइक भी बरामद की गई है, जो मुरलीगंज क्षेत्र से पहले ही चोरी की गई थी।
एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि यह एक नया चोर गिरोह है जो अंतरजिला स्तर पर वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और तेजी से की गई कार्रवाई के कारण इस बड़ी वारदात का जल्द खुलासा हो सका। गिरोह काफी शातिर है, वारदात के बाद कपड़े बदलकर पहचान छुपाते हैं। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, दूसरा जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।