ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / CBI Raid in Bihar: बिहार के इस जिले में CBI का बड़ा एक्शन,...

CBI Raid in Bihar: बिहार के इस जिले में CBI का बड़ा एक्शन, बैंक मैनेजर समेत दो लोगों को किया अरेस्ट; जानिए.. पूरा मामला

CBI Raid in Bihar: सीबीआई ने बिहार ग्रामीण बैंक, सीतामढ़ी के शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी को पीएमईजीपी सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

30-May-2025 01:40 PM

By FIRST BIHAR

CBI Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के इस एक्शन से बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार ग्रामीण बैंक, बभनगामा शाखा, सीतामढ़ी के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सौरव कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


सीबीआई को एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि उक्त दोनों कर्मचारियों ने 2022 से पहले स्वीकृत और वितरित पीएमईजीपी ऋण की सब्सिडी राशि जारी करने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद, सीबीआई ने गुरुवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक जाल बिछाया। इसके तहत आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।


सीबीआई ने आरोपियों के सीतामढ़ी स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी भी ली, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को सीबीआई, पटना के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।