BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
17-Aug-2022 11:01 AM
By Saurav
SITAMARHI: सीतामढ़ी से एक हत्या की घटना सामने आई है. अपराधियों ने सीतामढ़ी के जंक्शन कैंटीन संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी. कैंटीन संचालक रात में काम से निपट कर सोया हुआ था. अपराधियों ने सोये में ही चाकू से हमला कर दिया और कैंटीन संचालक की हत्या कर दी. सुबह कुछ लोगों ने देखा कि संचालक अशोक कुमार का रूम बिखरा पड़ा है और पूरे घर में खून फैला हुआ है. रेलवे कर्मियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी.
घटना सीतामढ़ी जंक्शन का है, जहां हमलावरों ने कैंटीन संचालक को सोते वक्त ही चाक़ू मार दिया. मृतक कैंटीन संचालक का नाम अरुण कुमार सिंह बताया जा रहा है, जो सीतामढ़ी जंक्शन कैंटीन में काम करते थे. घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. इसके पीछे कोई न कोई आपसी विवाद हो सकता है.
घटना की जानकारी मिलते ही सीतामढ़ी जीआरपी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करने लगी. अपराधियों ने सोये हुए कैंटीन संचालक अशोक कुमार सिंह पर हमला क्यों किया, फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस मामले कि जांच में जुटी है वहीं, जीआरपी पुलिस भी एक्शन में है. सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है.