पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
26-May-2025 06:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बक्सर में सोमवार दोपहर आऱजेडी मजदूर प्रकोष्ठ के नेता अर्जुन यादव की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात चौसा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के पास हुई। अर्जुन यादव को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव
हत्या की खबर फैलते ही चौसा गोला और थर्मल पावर प्लांट के आस-पास की सभी दुकानें बंद हो गईं। अर्जुन यादव के गांव और घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन यादव का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था, जिससे हमलावरों की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है।
तीन बाइक सवारों ने मारी गोली
स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी एक बाइक पर सवार होकर अर्जुन की थार गाड़ी का पीछा करते हुए पहुंचे। जब अर्जुन ने प्लांट गेट से कुछ दूरी पर एक दुकान पर लस्सी खरीदने के लिए गाड़ी रोकी, तभी अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी और बेचनपुरवा गांव की ओर फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। थार गाड़ी को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम को बुलाकर फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी शुभम आर्य और डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
कौन थे अर्जुन यादव?
अर्जुन यादव, बक्सर जिले के चौसा क्षेत्र में 1320 मेगावाट के निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट में वॉटर पाइपलाइन के कार्य से जुड़े हुए थे। साथ ही वे राजद मजदूर प्रकोष्ठ के सक्रिय नेता भी थे। वह अक्सर प्लांट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहते थे। अर्जुन सामाजिक कार्यों में सक्रियता के कारण स्थानीय लोगों में लोकप्रिय थे।