Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
07-Feb-2020 08:04 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव में नशे में टल्ली होकर एक शराबी ने बुजुर्ग से दारू का ग्लास मांगा. ग्लास नहीं देने पर दारूबाज ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला.
मृतक बुजुर्ग की पहचान सूजा गांव निवासी राम रतन सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक राम रतन सिंह अपने दुकान पर बैठा हुआ था उसी वक्त शराबी मनोज साह ने रामरतन से शराब पीने के लिए ग्लास मांगा. जब बुजुर्ग ने ग्लास देने से शराबी को इंकार किया तो मनोज साह उसे दुकान से खींचकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.
परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी मनोज साह मौके से फरार हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती कराया जहां आज सुबह इलाज के दौरान राम रतन सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.