अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Sep-2022 09:57 AM
BHOJPUR: भोजपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 5 साल की बच्ची को बुजुर्ग दुकानदार ने अपने हवस का शिकार बना लिया। बुजुर्ग ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर गंदा काम किया। घटना पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दुकानदार सुभाष चन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी गांव का ही 65 साल का दुकानदार सुभाष चन्द्र सिंह बताया जा रहा है। पीड़िता जब खेल रही थी, तभी बुजुर्ग दुकानदार चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। वहां उसने बच्ची का रेप किया। लेकिन इसी दौरान गांव की महिलाओं की नज़र दुकानदार पर पड़ी और वे चिल्लाने लग गई। पीरो डीएसपी राहुल सिंह और इंस्पेक्टर नंद किशोर प्रसाद ने भी परिजनों से पूछताछ की है। वहीं, इस वारदात के बाद पीड़ित बच्ची को सदर अस्पताल भेजा गया है, उसकी मेडिकल टेस्ट की जाएगी।
घटना के बाद पहले गांव में पंचायती कर मामले को रफा दफा करने की भी कोशिश की गई। पंचायती में दुकानदार ने माफी भी मांगी थी। इसी दौरान पुलिस को भी इसकी भनक लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।