खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Oct-2022 09:06 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने देखा कि डिक्की खुला था और पैसे गायब थे। पीड़ित होमगार्ड जवान जमीन खरीदने के लिए बैंक से रूपये निकालने गया था। इसी दौरान बैंक से निकासी किया गया रूपया गायब हो गया।
पीड़ित डुमरैल का रहने वाला लक्षमण ठाकुर है। लक्ष्मण ने बताया कि उसने कचहरी चौक स्थित एसबीआई मुख्य शाखा से तीन लाख पांच हजार रुपए निकाला। पैसे लाकर उसने बाइक की डिक्की में रख दिया। रूपये रखने के बाद वह पुलिस लाईन स्थित मैग्जीन हाउस पहुंचा। वहां बाहर बाइक खड़ी कर अंदर राईफल बदलने के संबंध में बातचीत करने गया। कुछ मिनट बाद जब वापस लौटा तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली थी।
जब उसने देखा तो डिक्की में रखे सारे पैसे गायब थे। पीड़ित होमगार्ड जवान ने सदर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी और आवेदन देकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुट गई। सदर थाना की पुलिस द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया। वहीं उक्त मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस को मौके वारदात पर भेजा गया था, मामले की छानबीन की जारी है। उन्होंने पुलिस लाईन में बाइक की डिक्की से रूपये निकाल लिए जाने की बातों से इनकार करते हुए कहा कि पीड़ित बीच में कहीं चाय दुकान पर भी रूका था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।