ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar News: पटना के बिहटा में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों...

Bihar News: पटना के बिहटा में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

Bihar News: पटना से सटे बिहटा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बवाल मच गया। ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया।

13-May-2025 10:02 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में आग लगा दी।


इस दौरान जब पुलिस की टीम स्थिति को नियंत्रण में लेने पहुंची, तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर ही चीख-पुकार मच गई। गुस्साई भीड़ ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का गुस्सा पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ा। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।


पुलिस प्रशासन ने किसी तरह आग पर काबू पाया और ट्रक को पूरी तरह जलने से रोका। फिलहाल, घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।