होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
28-May-2025 05:50 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में एक ऐसे शिक्षक का चेहरा सामने आया है, जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करके रख दिया है। इस कलयुगी गुरूजी की पिटाई की चर्चा अब पूरे नालंदा में हो रही है। बच्चों के सामने क्लास में एक छात्र को गुरुजी ने बेरहमी से पीट डाला। छात्र चीखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन गुरूजी के कान तक जूं नहीं रेंगी। उल्टा इस दौरान छात्र को माई बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा।
टीचर की इस करतूत को क्लास रूम में ही किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते इस शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखकर लोग हैरान हैं, लोगों का कहना है कि ऐसे तो अपना बाप भी बेटे को नहीं पीटता है। एक शिक्षक को अपनी गरिमा बनाकर रखना चाहिए। इस छात्र की जगह शिक्षक का बेटा होता तो क्या वो इस तरह से पिटाई करते? यह सवाल अब लोग उक्त गुरुजी से कर रहे हैं।
छात्र की पिटाई का यह वीडियो नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वर घाट स्थित बिग डाटा फिजिक्स क्लासेस का है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक शिक्षक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक छात्र के बाल पकड़कर गाली देते हुए उसकी पिटाई कर रहे हैं, जबकि अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद हैं।संस्थान के संचालक निर्मल कुमार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दो छात्रों के बीच क्लास में सीट को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर छात्रों को समझाया गया और हल्की पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया था, लेकिन एक छात्र ही अभिभावक के साथ आया, जबकि दूसरा पढ़ाई में अनुपस्थित रहा।
वहीं, पीड़ित छात्र सन्नी कुमार, जो सोहसराय थाना क्षेत्र निवासी मोती चौधरी का पुत्र है, को परिजनों ने इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ में भर्ती कराया। सन्नी ने बताया कि वह क्लास में बैठा था, तभी एक अन्य छात्र आकर बीच में बैठ गया। जब उसने किनारे बैठने को कहा तो उस छात्र के दोस्त ने उसे थप्पड़ मारा। जवाब में जब उसने भी मारपीट की, तो शिक्षक ने कैमरे से यह देख लिया और गला दबाकर पीटना शुरू कर दिया। 35 सेकंड का वायरल वीडियो इस घटना की पुष्टि करता है, जिसमें छात्र के साथ मारपीट की बर्बरता स्पष्ट देखी जा सकती है। इस मामले पर बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।