खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Aug-2025 01:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी और दो लाख रुपये के इनामी बूटन चौधरी को महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे रिमांड पर बिहार लाने की प्रक्रिया चल रही है।
बूटन चौधरी, जो कि रणवीर सेना का पूर्व एरिया कमांडर रह चुका है, के खिलाफ पांच से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसटीएफ के अनुसार, अप्रैल 2025 में बूटन के भोजपुर के गांव बेलाउर स्थित घर से AK-47 राइफल, 43 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, इंसास राइफल की दो मैगजीन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इससे पहले, वह 2016 में भी AK-47 और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
बूटन हाल ही में भोजपुर जिले के बीडीसी सदस्य दीपक साह की हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था। उस पर पहले भी कई संगीन आपराधिक मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी का गैंगवार क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। कभी दोनों करीबी दोस्त थे और आठ वर्षों तक साथ मिलकर अपराध किए, लेकिन बाद में इनके रिश्ते इतने बिगड़े कि एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए।
2013 में बूटन चौधरी पर हमला हुआ, जिसका आरोप रंजीत और उसके भाइयों पर लगा। 2016 में रंजीत के बड़े भाई हेमंत चौधरी की हत्या पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कर दी गई, जिसमें बूटन के गुर्गों पर संदेह जताया गया। बूटन चौधरी का आतंक आरा और आसपास के इलाकों में व्यापक रूप से फैला हुआ था। वह खुलेआम एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करता था और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देकर फरार रहा। उसके बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम घोषित किया था।