ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / crime / बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए मुन्नागिरी, लिखित परीक्षा में नकल करते...

बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए मुन्नागिरी, लिखित परीक्षा में नकल करते 55 धराए

15-Mar-2021 07:14 AM

PATNA : बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। अलग-अलग जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस दौरान बड़ी तादाद में मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। जी हां, मुन्ना भाई टेक्निक का इस्तेमाल कर सिपाही बनने की हसरत पालने वाले कुल 55 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ जिलों में अलग-अलग केंद्रों पर कुल 61 अभ्यर्थी नकल में संलिप्त पाए गए। 


सिपाही भर्ती परीक्षा को आयोजित करने वाले केंद्रीय चयन परिषद के मुताबिक सबसे ज्यादा पटना जिले में 26 मुन्ना भाई पकडे गए। शेखपुरा जिले में 18 मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए। सिवान में 1, गोपालगंज में 4, अरवल में 2, औरंगाबाद में 5, भोजपुर में 1, नवादा में 4 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से कई चिट के जरिए नकल करते पकड़े गए तो कई ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर रहे थे। 


केंद्रीय चयन परिषद की तरफ से दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा के लिए राज्य भर में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 630524 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था और 90 फ़ीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा में नकल और कदाचार ना हो इसके लिए अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान और फोटोग्राफ बायोमेट्रिक तरीके से लिया गया।