ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / बिहार: सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बेटे की मौत, एक घायल

बिहार: सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बेटे की मौत, एक घायल

03-Sep-2022 12:14 PM

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां अपराधियों ने सरपंच के घर पर गोलीबारी कर उसके बेटे की हत्या कर दी, जबकि उनके दूसरे बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रात के लगभग 1 बीच 10 से 15 बदमाश हथियार लेकर सरपंच के घर पहुंच गए और जबरन ट्रेक्टर ले जाने लगा। जब घर के लोगों की नज़र बदमाशों पर पड़ी तो वे ज़ोर-ज़ोर से चिलाने लगे। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सुबोध राय के बेटे अवनीश राय की मौत हो गई। वहीं, उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। 



घायल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक़ सरपंच पति सुबोध राय का गांव के ही कुख्यात बदमाश से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बदमाश देर रात सरपंच के घर पर ट्रैक्टर ले जाने लगा। विरोध करने पर सरपंच के दो बेटों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की जान चली गई है।