ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Revenge: 43 साल पहले हुई थी दादा की हत्या, पोते ने अब...

Bihar Revenge: 43 साल पहले हुई थी दादा की हत्या, पोते ने अब जाकर हत्यारे को सुनाई 'सजा-ए-मौत'

Bihar Revenge: गोपालगंज में 43 साल पुरानी दुश्मनी का बदला, संदेश कुमार ने दादा की हत्या के दोषी रामरतन सिंह को मार डाला। भाड़े के हत्यारे को किया था हायर, गिरफ्तार...

21-May-2025 10:10 AM

By First Bihar

Bihar Revenge: बिहार के गोपालगंज जिले में एक 34 वर्षीय युवक ने 43 साल पहले अपने दादा की हत्या का बदला लेकर सनसनी फैला दी है। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में 77 वर्षीय रामरतन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी संदेश कुमार को गिरफ्तार किया है। यह हत्या 1982 में हुई संदेश के दादा जीता सिंह की हत्या का बदला थी, जब संदेश का जन्म भी नहीं हुआ था।


रामरतन सिंह, जो जीता सिंह की हत्या के दोषी थे और 10 साल की सजा काट चुके थे, हाल ही में अपने गांव लौटे थे। संदेश ने इस मौके का फायदा उठाकर योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी, जिसके लिए उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक भाड़े के हत्यारे को हायर किया था। आधी रात को जब रामरतन सिंह सो रहे थे, अपराधी ने गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या क्र दी और उनका शव गांव की बांसबाड़ी में छिपा दिया गया।


रामरतन के परिजनों ने 3 मई को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की, और 4 मई को पुलिस ने बांसबाड़ी से शव को बरामद किया। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि जांच में पता चला कि रामरतन और संदेश एक ही परिवार के पट्टीदार हैं। 1982 में जमीन विवाद को लेकर रामरतन ने जीता सिंह की हत्या की थी, जिसके लिए उन्हें 10 साल की सजा हुई।


जेल से छूटने के बाद रामरतन उत्तर प्रदेश के भवपुर में छिपकर रहने लगे, लेकिन बुढ़ापे में कुछ दिन पहले ही वे सलेहपुर लौटे थे। पुलिस का मानना है कि रामरतन की वापसी ने संदेश के मन में दादा की हत्या का बदला लेने की आग को फिर से भड़का दिया। संदेश ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए सुनियोजित साजिश रची। उसने सहारनपुर से एक अपराधी को भाड़े पर बुलाया और रात के अंधेरे में रामरतन की हत्या करवा दी।


हत्या के बाद संदेश ने चालाकी दिखाते हुए रामरतन के परिजनों की मदद शुरू कर दी ताकि उस पर कोई शक न हो। वह उनके साथ शव की खोज और पुलिस कार्रवाई में शामिल रहा, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने उसकी चाल को उजागर कर दिया। संदेश के मोबाइल रिकॉर्ड, गांव में उसकी गतिविधियों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेश ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि उसने अपने दादा की हत्या का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया। SP दीक्षित ने बताया कि भाड़े के हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है।