पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
29-May-2025 06:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मोतिहारी में खाकी के दाग को साफ करने के कोशिशें तो खूब हो रही हैं लेकिन खाकी लगातार दागदार होती जा रही है और इस बार खाकी पर डीजल चोरी करने का बडा आरोप लग गया है। पुलिस जो चोरों को पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे भेजती है वही आजकल डीजल चोरी को लेकर चर्चा में है।
दरअसल, मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के कार्यालय में तैनात सिपाही अमित कुमार डीएसपी का फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल की चोरी कर रहा था। फर्जीवाडे की जानकारी जब मोतीहारी पुलिस के अधिकारियों को लगी तो आनन फानन में इसकी जांच कराई गई।
जांच के बाद यह सामने आया कि सिपाही अमित कुमार पेट्रोल पंप की रसीद पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल बेचने का काम करता था। सदर डीएसपी टू जितेश पांडेय जब डीएसपी-1 के प्रभार में थे तो उसे समय अमित कुमार ने फर्जी तरीके से सिग्नेचर कर भारी मात्रा में डीजल की चोरी की। जब हस्ताक्षर की जांच हुई और पेट्रोल पंप के तेल के कूपन से मिलान कराया गया तो यह जानकारी मिली कि अमित कुमार किसी नटवरलाल से कम नहीं है।
आरोपी सिपाही अधिकारियों की हूबहू हस्ताक्षर करके डीजल की चोरी कर रहा था। इस मामले में सिपाही अमित कुमार के खिलाफ मोतिहारी के नगर थाने में केस दर्ज कराया गया और पुलिस खुद डिजल चोर पुलिसकर्मी की तलाश में जुट गई है। नगर थाने की पूरी पुलिस टीम सिपाही अमित कुमार की खोज में लग गई है लेकिन आरोपी कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी